हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी रायपुर में हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, थाना आजाद चौक में दर्ज अपराध क्रमांक 307/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। घटना के बाद से कुछ आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर उनकी तलाश तेज की गई।
मुखबिर की सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मिनाज खान उर्फ मोईन (22) और शेख सरफरोज (25) क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के ईदगाहभाठा के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और तकनीकी जांच के साथ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *