सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत, केवाई एनर्जी संचालक पर मामला दर्ज

सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत, केवाई एनर्जी संचालक पर मामला दर्ज

रायपुर। प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों प्रमोद चंद्राकर और आशीष कुमार चंद्राकर की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी केवाई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमलेश कुमार सेन के खिलाफ मामला दर्ज की जांच शुरु कर दी है। कंपनी संचालक पर लापरवाही बरतने और पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना कर्मचारियों से काम कराने का आरोप है।
पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी में नरेंद्र कुमार वर्मा का मकान है। इस मकान में सोलर पैनल लगाने के लिए उन्होंने केवाई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमलेश कुमार सेन से एमओयू किया था। 4 जुलाई को केवाई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमलेश कुमार सेन के कहने पर संजीव साहू, प्रमोद चंद्राकर और आशीष कुमार चंद्राकर पैनल लगाने पहुंचे थे। पैनल लगाने के दौरान प्रमोद चंद्राकर और आशीष कुमार चंद्राकर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे का कारण सुरक्षा किट न होना जांच में अब तक सामने आया है। प्रमोद चंद्राकर और आशीष कुमार चंद्राकर के साथ पैनल लगाने गए संजीव साहू की शिकायत पर पुलिस ने केवाई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमलेश कुमार सेन के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *