ससुर की हत्या करवाने वाली बहू व उसके तीन साथी भेजे गए जेल

ससुर की हत्या करवाने वाली बहू व उसके तीन साथी भेजे गए जेल

जशपुर। पारिवारिक विवाद के चलते लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से बुजुर्ग पर हमला करने के बरइ हाथ-पैर बांध देने और मुंह में कपड़ा ठूंस देने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दुलदुहा पुलिस ने हत्या के मामले में बुजुर्ग की बहू सुगंती बेसरा (36) के अलावा उसके तीन साथियों साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई 2026 को चुगरू प्रधान (70) अपने घर में मृत मिला। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर कई अहम सबूत जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक जांच टीम बनाई। साइबर जांच, तकनीकी जानकारी, मुखबिरों से मिले इनपुट और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को सुराग मिले। जांच में सामने आया कि चुगरू प्रधान और उनकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण सुगंती बेसरा ने अपने तीन परिचित युवकों साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
3 और 4 जुलाई की देर रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से बुजुर्ग चुगरू प्रधान के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल बरामद किए। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *