सरसीवा पुलिस की कार्रवाई: 22 लीटर महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार

सरसीवा पुलिस की कार्रवाई: 22 लीटर महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के सरसीवा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गंगोरी में छापेमारी कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान 9 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गंगोरी निवासी सोहन लाल जांगड़े (33 वर्ष) अपने घर-बाड़ी में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीणा यादव, प्रधान आरक्षक डेगराम साहू, धुपेश्वरी सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रमेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक सुरेश तारम, महिला प्रधान आरक्षक नीलम रत्नाकर सहित थाना सरसीवा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *