प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

दुर्ग  । प्लॉट बेचने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों ने रकम लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और बाद में वही प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि आर्य नगर, कोहका भिलाई निवासी संतोषी मेश्राम ने नेहा देशमुख और उसके पति नोकेश देशमुख से 1240 वर्गफीट प्लॉट का सौदा 5.50 लाख रुपये में किया था। 
पीड़िता ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर 5.20 लाख रुपये दिए। बाद में आरोपियों ने आर्थिक जरूरत बताकर उधार के नाम पर उसकी मां के खाते से 2.80 लाख रुपये और ले लिए। इस तरह कुल 8 लाख रुपये लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई।
भूंइया ऐप पर जांच करने पर पीड़िता को पता चला कि संबंधित जमीन पहले ही थनोद निवासी मनीषा देवांगन के नाम रजिस्टर्ड की जा चुकी है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दीपक कुमार चौबे, दुर्गा शर्मा और दिनेश कुमार पांडे सहित अन्य लोगों से भी प्लॉट बिक्री के नाम पर बयाना लेकर धोखाधड़ी की है। शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *