बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों (हिरण) की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में दो नर चीतलों की मौत आपसी संघर्ष में होने की पुष्टि हुई है, जबकि तीसरे चीतल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वन विभाग को आशंका है कि उसकी मौत शिकार या आवारा कुत्तों के हमले से हुई हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
वन विभाग के अनुसार, रामपुर चारागाह कक्ष क्रमांक-127 में सोमवार और मंगलवार को तीन चीतल मृत मिले। घटनास्थल की जांच में दो नर चीतलों के सींग आपस में फंसे मिले, जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। वहीं तीसरे चीतल की मौत की जांच जारी है।
अभयारण्य के अधीक्षक कृष्णानु चंद्राकर ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद तीनों चीतलों का दाह संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में चीतल और समीप ही काले हिरण भी रहते हैं। यदि आवारा कुत्तों के हमले की पुष्टि होती है तो यह वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *