छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव संभालेंगे मोर्चा, कोल डिपो, अरपा भैंसाझार जमीन फर्जीवाड़ा के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव संभालेंगे मोर्चा, कोल डिपो, अरपा भैंसाझार जमीन फर्जीवाड़ा के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

रायपुर। मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नोत्तरी काल में पहला प्रश्न विधायक लता उसेंडी की ओर से आने वाला है। विधायक लता उसेंडी ने प्रदेश के कितने जिलों में बी.एड/डी.एड. महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है और जिन जिलों में बी.एड/डी.एड. महाविद्यालय नहीं हैं, उन जिलों में कब तक महाविद्यालय खुल जाएंगे? क्या कोंडागांव जिले में बीएड पाठ्यक्रम चालू करने हेतु शासन को कोई पत्र प्राप्त हुआ है? यदि हां, तो उस पर की गई कार्यवाही से अवगत करावें ? शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संवर्ग के कुल कितने पद स्वीकृत हैं तथा उनमें से कितने पद वर्तमान में रिक्त हैं? संवर्गवार जानकारी दें? विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कुल छात्र क्षमता कितनी है तथा वर्तमान में कितने छात्र अध्ययनरत हैं? इसके विरुद्ध UGC मानकों के अनुसार कितने शिक्षक उपलब्ध होने चाहिए एवं वर्तमान में कितने कार्यरत हैं? (ग) क्या वर्तमान समय में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे विषयों के लिए भी शिक्षकों की भर्ती आमंत्रित की गई है जिनमें वर्तमान में कोई छात्र पंजीकृत नहीं है? यदि हां, तो ऐसे विषयों एवं पदों का विवरण दें तथा इसका औचित्य क्या है? क्या पूर्व में भर्ती से सम्बंधित कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हां, तो उस पर की गई कार्यवाही से अवगत करावें?
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत किसी भी गांव का बंदोबस्त हर कितने साल में होना होता है? राज्य में ऐसे कितने गाँव हैं, जिनका बंदोबस्त राज्य गठन सन 2000 के बाद से, 17 जून 26 तक नहीं हुआ है? जिलेवार जानकारी दें? ऐसे गाँवों का बंदोबस्त नहीं होने के लिए कौन जिम्मेदार है और इन गाँवों के बंदोबस्त कब तक कर लिए जायेंगे ?
विधानसभा प्रश्नोत्तर-सूची 10 मार्च, 2026 में मेरे तारांकित प्रश्न संख्या 07 (क्र. 1614) में दिये गये उत्तर में प्रश्नांकित अवधि 01 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2026 तक के अतिक्रमणकारियों की सूची तथा उन्हें जारी किये गये बेदखली आदेश की सूची में प्रदीप कुमार आत्मज डोमार सिंह, निवासी नगर पंचायत गुरूर, दुर्गानंद आत्मज निरधीन साहू निवासी ग्राम बोड़ा के अलावा कुछ अन्य अतिक्रमणकारियों की जानकारी सम्मिलित नहीं है? क्या उक्त उल्लेखित दोनों अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध तहसीलदार, गुरूर के द्वारा कोई बेदखली वारंट जारी किया गया है? यदि हाँ तो, बेदखली वारंट जारी करने के दिनांक सहित उनके द्वारा अतिक्रमण किये गये भूमि के संबंध में पूर्ण जानकारी देवें? (ख) दिनांक 16 जून, 2026 की स्थिति में कण्डिका ‘क’ में उल्लेखित अतिक्रमणकारियों को क्या अतिक्रमित भूमि से बेदखल कर शासकीय भूमि को उनसे कब्जामुक्त कराया जा चुका है? यदि नहीं, तो किन कारणों से अभी तक इन पर बेदखली की कार्रवाई नहीं की गयी है? जानकारी देवें? 01 जनवरी, 2025 से 16 जून, 2026 तक कलेक्टर, जिला बालोद को किन-किन स्थानों से अतिक्रमण हटाने हेतु कब-कब, किन-किन का लिखित पत्र/आवेदन/शिकायत आदि प्राप्त हुई है एवं इन पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा क्या-क्या कार्यवाही की गयी है ? जानकारी देवें ?
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कितने कोयला भंडारण अनुज्ञप्ति किन-किन स्थानों पर, कितनी-कितनी मात्रा हेतु एवं कितनी अवधि के लिए स्वीकृत है एवं वर्तमान में उनके संचालन की क्या स्थिति है? कंडिका “क” के अनुसार स्वीकृत कोयला भंडारण की अनुज्ञप्तियों की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कब-कब जांच की गई तथा अनियमितता पाये जाने पर क्या-क्या कार्यवाही की गई ? (ग) कंडिका “क” के अंतर्गत क्या अनुज्ञप्तिधारियों के द्वारा पर्यावरण विभाग की शर्तों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं? इसके संबंध में जांच, पर्यावरण विभाग द्वारा की गई है? यदि हां, तो विवरण देवें तथा अनियमितता पाये जाने पर विगत 02 वर्षों में कब-कब, किसके किसके ऊपर, क्या-क्या कार्यवाही की गई है? क्या कंडिका “क” के क्षेत्र अंतर्गत कोपरा जलाशय अवस्थित है? जो रामसर साईट के रूप में चिन्हांकित है? यदि हां, तो क्या रामसर साईट के 10 किमी. के दायरे में कोल डिपो संचालित करने का प्रावधान है? यदि नहीं, तो 10 किमी. के अंदर संचालित कोल डिपो के ऊपर कब तक कार्यवाही की जायेगी ?
जिला सुकमा में कितने ग्राम हैं? इनमें विद्युतीकरण हेतु वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कितने ग्रामों की स्वीकृति प्रदान की गयी? इनमें कितने पूर्ण हैं तथा कितने अपूर्ण हैं? (ख) अब तक कितने ग्राम अविद्‌युतीकृत हैं? ग्रामों के नाम विकासखण्डवार बताइए?
क्या राज्य शासन द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत आर.टी.आई. ऑनलाइन पोर्टल का क्रियान्वयन किया जा रहा है? यदि हाँ, तो राज्य के कितने विभागों, संभागीय कार्यालयों, जिला कार्यालयों एवं अधीनस्थ कार्यालयों को उक्त पोर्टल से जोड़ा गया है? विभागवार एवं जिलावार जानकारी प्रदान करें? वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में उक्त पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आर टी. आई. आवेदनों, निराकृत आवेदनों एवं लंबित आवेदनों की संख्या कितनी है? विभागवार जानकारी दें? (घ) क्या राज्य के सभी लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को आर.टी.आई. पोर्टल के संचालन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया है? यदि हाँ, तो विवरण दें तथा यदि नहीं, तो कब तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है? आर.टी.आई. पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध सूचना प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा क्या कार्यवाही की गई है अथवा किया जाना प्रस्तावित है?
सन् 2023 से 17 जुलाई 26 तक तेन्दूपत्ता का तथा अन्य लघु वनोपजों का संग्रहण कितनी-कितनी मात्रा में हुआ ? संग्राहकों की संख्या तथा उनको भुगतान की गई राशि का विवरण तथा विक्रयों का विवरण, दर तथा प्राप्तियों सहित वनमंडलवार तथा सीजनवार/वर्षवार (जैसा प्रचलित हो), बताएं? (ख) लघु वनोपजों के लिए केंद्र द्वारा घोषित न्यूनतम मूल्य तथा राज्य द्वारा निर्धारित उपार्जन मूल्य वनोपजवार वर्तमान में क्या-क्या है? 2023 से 17 जून 26 तक इनके उपार्जन हेतु केंद्र से कितनी-कितनी आर्थिक सहायता, कब-कब प्राप्त हुई ? लाभ हानि की स्थिति वर्षवार 2023 से दिनांक 17/06/26 तक क्या रही? बोनस अतिरिक्त पारिश्रमिक का देय, भुगतान तथा शेष का विवरण भी बताएं ? तेन्दूपत्ता तथा अन्य लघु वनोपजों का शेष स्कंध कितना-कितना है ? लागत सहित उनके संग्रहण के सीजन/वर्ष सहित बताएं? व्यापार हेतु लघु वनोपज संघ द्वारा कब-कब, कितना-कितना ऋण लिया गया है तथा क्यों ?
विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत बड़ेराजपुर एवं धनोरा में सहकारी बैंक का भवन बनने के बावजूद इसका संचालन नहीं किया जा रहा है? यदि हां, तो क्यों? सहकारी बैंक संचालन के बारे में सरकार की क्या नीति/निर्देश है? उक्त दोनों स्थानों पर निर्मित सहकारी बैंक भवन में कब तक इसका संचालन प्रारम्भ किया जायेगा?
दन्तेवाड़ा जिले के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा सत्र 2024-25 से जून, 2026 की अवधि तक फिनिशिंग तार, खंभा, बारबेड वायर की खरीदी किन-किन फर्मों से कब-कब, किस-किस दर से की गई है? उपरोक्त खरीदी के एवज में किन-किन फर्मों को कब-कब, कितनी राशि का भुगतान किया गया है? जानकारी वनपरिक्षेत्रवार बताएं ? प्रश्न (क) में उल्लेखित समयावधि के दौरान नियम विरूद्ध खरीदी, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार की कितनी शिकायतें प्राप्त हुई? शिकायतों पर क्या कार्यवाही की गई है? वर्षवार वन परिक्षेत्रवार जानकारी दें ?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *