कांकेर, धमतरी एवं जगदलपुर के मंदिराें में चोरी की वारदात काे अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर, धमतरी एवं जगदलपुर के मंदिराें में चोरी की वारदात काे अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले की पुलिस ने कांकेर, धमतरी और जगदलपुर जिलों में मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी हरेंद्र गुप्ता निवासी कोंडागांव को आज बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिना सीसीटीवी कैमरे वाले मंदिरों को निशाना बनाता था। उसने कांकेर के शीतला मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी से 10 हजार रुपए नकद सहित कुल 2 लाख 47 हजार रुपए का सामान चुराया था।
शीतला मंदिर में चोरी के बाद, आरोपी ने पास के शनि मंदिर और शिव मंदिर की दान पेटियों से भी नकदी चुराई। इसके तीन दिन बाद, उसने कांकेर के दो अन्य मंदिरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कांकेर में चोरी करने से पहले धमतरी के भखारा, कुरुद और जगदलपुर के हनुमान मंदिर में भी चोरी की थी। यह शातिर चोर पहले मंदिरों की रेकी करता था। वह विशेष रूप से बिना सीसीटीवी कैमरे वाले छोटे मंदिरों को निशाना बनाता था और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कांकेर के 200 सहित अन्य जिलों के कुल 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गहन जांच के बाद, कोंडागांव निवासी आरोपी हरेंद्र गुप्ता को आज गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *