राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेलकाडीह, घुमका, चारभाठा, धौराभाठा, कुहुआकुडा, तिलई, डुमरडीहकला सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम कुहुआकुडा में पूरन लाल के स्वामित्व की जेसीबी क्रमांक सीजी 08 एएम 7858 से वाहन चालक खिलेश सिन्हा तथा होरीलाल के स्वामित्व की माजदा क्रमांक सीजी 24 वी 6723 से वाहन चालक कमलेश यादव द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Posted inChhattisgarh News
