अंबिकापुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

अंबिकापुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

अंबिकापुर। शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लंबे समय से निगरानी में चल रही आरोपी आशा पांडेय के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा। टीम को देखते ही आशा पांडेय ने नशीले इंजेक्शन छिपाने का प्रयास किया, लेकिन महिला जवान की सतर्कता के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
तलाशी में आरोपी के पास से 19 रेक्सोजेसिक (REXOGESIC) और 9 एविल (AVIL) इंजेक्शन मिले। इन इंजेक्शनों के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद आबकारी विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आशा पांडेय पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है और लंबे समय से आबकारी विभाग की निगरानी में थी। विभाग को लगातार उसके नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होने की सूचनाएं मिल रही थीं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *