नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद किया

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद किया

बिलासपुर।सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को एक व्यक्ति ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के ग्राम लीमभाठा निवासी उमेश अनंत (19) पुत्र रामकुमार अनंत बालिका को अपने साथ ले गया है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस की टीम ने लीमभाठा में दबिश दी और बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी उमेश अनंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *