साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा दांव, मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पेश

साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा दांव, मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पेश


रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। राज्य गठन के बाद यह विधानसभा में लाया जाने वाला 10वां अविश्वास प्रस्ताव होगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष इस पर चर्चा की तारीख तय करेंगे।
कांग्रेस बुलडोजर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं भाजपा सरकार अपनी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों के आधार पर जवाब देगी।
विधानसभा में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक विधायक है। ऐसे में संख्या बल सरकार के पक्ष में होने से प्रस्ताव के पारित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है, लेकिन राजनीतिक रूप से यह बहस अहम रहेगी।
प्रश्नकाल में भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। जल जीवन मिशन, रायपुर की पेयजल व्यवस्था, औद्योगिक दुर्घटनाएं, शराब दुकानें, सरकारी आयोजनों पर खर्च और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव और अन्य विधायी कार्य भी किए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *