साइबर ठगी के 6 लाख बचाए, कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

साइबर ठगी के 6 लाख बचाए, कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कोरबा । कोरबा साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 6 लाख रुपये सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने संबंधित बैंक खाते में तत्काल डेबिट फ्रीज लगवाकर ठगी गई रकम को निकाले जाने से रोक दिया। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस दिलाई जाएगी।
पुलिस के अनुसार राहुल रात्रे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। अज्ञात साइबर ठग ने झांसा देकर उनसे 6 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
घटना के तुरंत बाद राहुल ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोरबा साइबर थाना ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में उपलब्ध राशि पर डेबिट फ्रीज लगवा दिया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *