जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 18 को

दुर्ग,  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई दुर्ग परिसर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उपसंचालक (रोजगार) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक अपने संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती कर सकते हैं। ऐसे सभी निजी नियोजक जो इस मेले के जरिए भर्तियां करना चाहते हैं, वे 14 अगस्त 2026 से पूर्व अपने संस्थान के रिक्त पदों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित करना सुनिश्चित करेंगे। पोर्टल पर रिक्तियां प्रेषित करने के लिए नियोक्ताओं का रोजगार मेला हेतु नियोक्ता पंजीयन होना अनिवार्य है, जिसके लिए जीएसटी क्रमांक एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योजना एवं आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।

संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 को

कोरबा ।जिला पंचायत कोरबा की संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

कोरबा।कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के पदों हेतु दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दावा-आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित किये गये थे। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दावा-आपत्ति में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं होने पर अंतिम मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा जिले के शासकीय वेबसाइट www.korba.gov.in  में सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ अपलोड कर दिया गया है।
अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत,छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त शामिल

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत,छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को…
नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही, विभाग ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस

नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही, विभाग ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस

कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र के पीव्ही-89 विवेकानंद नगर लघु जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आने…
नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट सेवा के लिए दंतेवाड़ा के 14 पुलिस अधिकारी सम्मानित

नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट सेवा के लिए दंतेवाड़ा के 14 पुलिस अधिकारी सम्मानित

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित बस्तर में शांति और सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहे दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों…
दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर बालपेट में आज भी खाट ही एंबुलेंस

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर बालपेट में आज भी खाट ही एंबुलेंस

 दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर बालपेट के पटेलपारा में बारिश के दिनों में खाट ही एंबुलेंस…
सावधान! CG में अंतरराज्यीय गिरोह है सक्रिय, हाथी के जबड़ों के साथ तीन गिरफ्तार

सावधान! CG में अंतरराज्यीय गिरोह है सक्रिय, हाथी के जबड़ों के साथ तीन गिरफ्तार

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय…